रांची : विधायक फंड से कार्य शुरू नहीं होने पर तत्काल पदाधिकारी से राशि वापस ली जाये : समिति

Updated:
विज्ञापन

सदाचार व विधायक निधि अनुश्रवण समिति ने आठ अनुशंसा के साथ स्पीकर को सौंपी रिपोर्ट रांची : विधानसभा की कमेटी ने कहा है कि विधायक मद और मुख्यमंत्री विकास योजना का कार्य एकरारनामा में निर्धारित समय सीमा के अंदर समाप्त करने का निर्देश जारी किया जाये़ विधायक फंड से कार्यादेश निर्गत करने के एक माह […]

विज्ञापन
सदाचार व विधायक निधि अनुश्रवण समिति ने आठ अनुशंसा के साथ स्पीकर को सौंपी रिपोर्ट
रांची : विधानसभा की कमेटी ने कहा है कि विधायक मद और मुख्यमंत्री विकास योजना का कार्य एकरारनामा में निर्धारित समय सीमा के अंदर समाप्त करने का निर्देश जारी किया जाये़
विधायक फंड से कार्यादेश निर्गत करने के एक माह के अंदर यदि काम शुरू नहीं होता है, तो निकासी और व्ययन पदाधिकारी द्वारा राशि वापस ले लेनी चाहिए. सोमवार को विधानसभा की सदाचार और विधायक निधि अनुश्रवण समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 12वीं रिपोर्ट प्रस्तुत की़
श्री तिवारी ने स्पीकर दिनेश उरांव को आठ अनुशंसाओं के साथ रिपोर्ट सौंपी है़ इसमें कहा गया है कि विधायक मद का कार्य, राशि की निकासी और समायोजन एमपी लेड मद की तर्ज पर किया जाये़ कमेटी ने कहा है कि स्वीकृति के बाद वर्षों से कार्य प्रारंभ नहीं होने वाली योजनाओं की संचिका तत्काल बंद कर अग्रिम की राशि वापस ली जाये़ कार्य पूर्ण होने के एक माह के अंदर डीसी बिल का समायोजन आवश्यक रूप से कर लिया जाये़ इसके साथ ही कमेटी ने विधायक मद से आवश्यक पुस्तक खरीदने पर विशेष ध्यान देने को कहा है़ विधायक मद की योजनाओं के सुचारु रूप से संचालन के लिए एक सेल बनाये जाने की अनुशंसा की गयी है़
उल्लेखनीय है कि विधानसभा की इस कमेटी में विधायक मनीष जायसवाल, डॉ जीतू चरण राम, देेवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और रामकुमार पाहन सदस्य है़ं
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola