रांची : संस्कृति ही हमारी पहचान : बाबूलाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दहिसोत बनहोरा के इंद टोंगरी में करम पर्व के दूसरे दिन शनिवार को इंद जतरा का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संस्कृति व परंपरा ही आदिवासियों की पहचान है. इसलिए अपनी परंपरा व संस्कृति कभी नहीं छोड़ें. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, झाविमो […]
विज्ञापन
रांची : दहिसोत बनहोरा के इंद टोंगरी में करम पर्व के दूसरे दिन शनिवार को इंद जतरा का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संस्कृति व परंपरा ही आदिवासियों की पहचान है. इसलिए अपनी परंपरा व संस्कृति कभी नहीं छोड़ें.
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, झाविमो प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, सचिव सरोज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा यादव ने भी संबोधित किया.
इससे पूर्व जतरा स्थल पर पहान जोलजस तिर्की ने पूजा-अर्चना करायी. आयोजन में सुनील टोप्पो, मुखिया नीलम तिर्की, संजय तिर्की, एल्विन टोप्पो, विकास तिर्की, जुवेल कुजूर, सुनील गाड़ी, अजय टोप्पो, रवि तिर्की, मिथलेश तिर्की, अजय तिर्की, महरू तिर्की व ग्रामीणों का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










