कांके में मुहर्रम जुलूस 22 को

कांके : सेंट्रल मुहर्रम कमेटी कांके की बैठक अध्यक्ष समनूर मंसूरी की अध्यक्षता में हुई. 22 सितंबर को सभी अखाड़ों से मुहर्रम जुलूस निकालने व शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुहर्रम मैदान में आयोजित करने की बात कही गयी. यहां अखाड़े के खलीफा व सरदार को तलवार व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया जायेगा. वहीं अखाड़े धारियों […]
कांके : सेंट्रल मुहर्रम कमेटी कांके की बैठक अध्यक्ष समनूर मंसूरी की अध्यक्षता में हुई. 22 सितंबर को सभी अखाड़ों से मुहर्रम जुलूस निकालने व शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुहर्रम मैदान में आयोजित करने की बात कही गयी. यहां अखाड़े के खलीफा व सरदार को तलवार व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया जायेगा. वहीं अखाड़े धारियों व अनुशासित लोगों सहित बेहतर खेल का प्रदर्शन करनेवाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
कमेटी ने अखाड़ों से 3:30 बजे तक जुलूस निकाल लेने की अपील की है. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष माहिर खान, संरक्षक हाजी हैदर अली, हाजी साहिल शमीम, सचिव मो फुरकान, पतराटोली के सरदार नेजाम अंसारी, बाजारटांड़ के सरदार बारीक कुरैशी, चूड़ी टोला के सदर मोबिन अंसारी, मो असलम, शोएब अंसारी, गुड्डू खान, मो कुर्बान, अब्दुल इमरान, मो असलम, अफरोज सहित अन्य मौजूद थे.
चान्हो. सेंट्रल मुहर्रम एक्शन कमेटी ललमटिया सोनचीपी की बैठक जुल्फान अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें ललमटिया व चान्हो में मुहर्रम मेला व शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित करने पर विमर्श किया गया.
अखाड़े धारियों को समय का अनुपालन व जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर सरफुल हक, सहादत अंसारी, शमीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, तस्लीम अंसारी, यूसुफ व मियांजान सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




