मेसरा : कार्य पूर्ण पर लाभुकों को भुगतान नहीं

Updated:
विज्ञापन

मेसरा : कांके प्रखंड के डुमरदगा, नेवरी, खटंगा, सतकनादू व इचापीढ़ी पंचायत में मनरेगा कार्यों की जन सुनवाई हुई. इसमें काफी गड़बड़ी पायी गयी. डुमरदगा पंचायत में बैजनाथ साहू, विचारी महतो व पैरो देवी के कूप निर्माण, सुंदरिका देवी की मुर्गी शेड व कमल मुंडा के बकरी शेड का चार लाख 60 हजार 310 रुपये […]

विज्ञापन
मेसरा : कांके प्रखंड के डुमरदगा, नेवरी, खटंगा, सतकनादू व इचापीढ़ी पंचायत में मनरेगा कार्यों की जन सुनवाई हुई. इसमें काफी गड़बड़ी पायी गयी.
डुमरदगा पंचायत में बैजनाथ साहू, विचारी महतो व पैरो देवी के कूप निर्माण, सुंदरिका देवी की मुर्गी शेड व कमल मुंडा के बकरी शेड का चार लाख 60 हजार 310 रुपये कार्य पूर्ण होने के बाद भी लाभुकों को नहीं देने पर आपूर्तिकर्ता को एक सप्ताह के भीतर राशि का भुगतान करने अन्यथा कानूनी कार्रवाई करते हुए काली सूची में डालने का आदेश दिया गया. खटंगा पंचायत में दुर्गा देवी, सावित्री देवी, बुधो देवी की मुर्गी शेड व नाडेप टैंक का कार्य किये बगैर राशि की निकासी कर ली गयी है. इस पर जूरी ने 12 दिन में कार्य पूरा करने का आदेश दिया.
वहीं नेवरी पंचायत में नीमू महली, मुनि देवी, दिलीप मुंडा, शांति कुमारी के बकरी व सूकर शेड तथा कुआं निर्माण में अवैध निकासी होने पर राशि वसूली का आदेश दिया गया. इचापीढ़ी पंचायत में काली गरेड़ी, इरशाद अहमद व देवा उरांव के कूप में बिना कार्य किये 42 दिन की मजदूरी की निकासी का मामला सामने आने पर राशि वसूलने का आदेश दिया गया.
जन सुनवाई में सदस्य प्रमुख ललिता देवी, अष्टमी देवी, गीतांजलि, कलावती मेहता, अपराजिता, कलावती देवी, मुखिया, पंसस, ग्राम प्रधान व प्रखंड से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, राजनंदन सिंह, नवीन कुमार सिन्हा व आलोक रंजन मौजूद थे
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola