रांची़ : सैनिक कॉलोनी डुमरदगा की सड़क तालाब में तब्दील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : बूटी मोड़ स्थित पीतांबरा पैलेस के पीछे बसी सैनिक कॉलोनी डुमरदगा की सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह डेढ़ से दो फीट तक गड्ढे हो गये हैं. इन गड्ढों में पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चलाने […]
विज्ञापन
रांची़ : बूटी मोड़ स्थित पीतांबरा पैलेस के पीछे बसी सैनिक कॉलोनी डुमरदगा की सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह डेढ़ से दो फीट तक गड्ढे हो गये हैं. इन गड्ढों में पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चलाने वालों को होती है. सड़क पार पानी जमा होने से इन्हें गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता है.
मोहल्ले के लोगों ने विधायक व सांसद से कई बार इस सड़क को बनाने की मांग की. विधायक एक बार सड़क की स्थिति का जायजा भी ले चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस मोहल्ले की आबादी 10 हजार से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










