रांची : कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है : भाजपा

Updated at : 15 Sep 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है : भाजपा

रांची : भाजपा ने राफेल डील के मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया है़ भाजपा प्रवक्ता अनिल सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का इतिहास रक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के उदाहरणों से भरा पड़ा है़ आजादी के तुरंत बाद जीप घोटाला हुआ़ इसके बाद कई घोटाले हुए, जिनमें 1980 के दशक का बोफोर्स घोटाला […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा ने राफेल डील के मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया है़ भाजपा प्रवक्ता अनिल सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का इतिहास रक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के उदाहरणों से भरा पड़ा है़ आजादी के तुरंत बाद जीप घोटाला हुआ़ इसके बाद कई घोटाले हुए, जिनमें 1980 के दशक का बोफोर्स घोटाला और ऑगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला भी शामिल है़
कांग्रेस ने डिफेंस सेक्टर में ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं छोड़ा, जहां उसने लूट और भ्रष्टाचार न किया हो़ श्री सिन्हा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि यूपीए शासन और उसके ढुलमुल रवैये से देश की सुरक्षा ढांचे में पैदा हुए खालीपन को भरने के लिए एनडीए सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है़ राफेल विमान को खरीदने के लिए यूपीए सरकार के पास 10 वर्षों का लंबा समय था़ जिस तरह से आज कांग्रेसी दावा करते हैं, अगर उन्होंने इस सौदे को पूरा कर लिया था, तो फिर वो एयरक्राफ्ट आज कहां हैं.
ऑगस्टा हेलीकॉप्टरोें के सौदे के कारण राफेल का डील नहीं किया़ इसके पीछे मुख्य वजह यूपीए की रिश्वतखोरी रही़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश के अंदर मीडिया स्वतंत्र रूप से काम कर रही है़ मीडिया पर अलोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाने का काम कांग्रेस करती रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola