रांची : तिरंगा फहराने के दौरान फायरिंग के आरोप में केस दर्ज, एसएसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

एसएसपी ने वीडियो मिलने के बाद जांच कर चुटिया थाना प्रभारी को दिया था कार्रवाई का निर्देश रांची : पटेल चौक के पास गत 15 अगस्त को तिरंगा फहारने और राष्ट्रीय गान के दौरान फायरिंग करने के आरोप में चुटिया पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है. केस अविनाश, अतुल, रमेश सिंह और […]

विज्ञापन
एसएसपी ने वीडियो मिलने के बाद जांच कर चुटिया थाना प्रभारी को दिया था कार्रवाई का निर्देश
रांची : पटेल चौक के पास गत 15 अगस्त को तिरंगा फहारने और राष्ट्रीय गान के दौरान फायरिंग करने के आरोप में चुटिया पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है. केस अविनाश, अतुल, रमेश सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में तीन लाइसेंसी राइफल भी जब्त की है. इनमें दो राइफल गुरुचरण सिंह की और एक राइफल मुकेश कुमार की है.
प्राथमिकी में शामिल आरोपियों पर आर्म्स एक्ट का उल्लंघन, राष्ट्रीय गान का अपमान और जानलेवा हमला का आरोप है. पुलिस के अनुसार, अतुल को फर्जी फायरिंग के एक मामले में पहले ही जेल भेजा जा चुका है.
रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जायेगी. प्राथमिकी के सभी आरोपी होटल के कारोबार से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व फायरिंग से संबंधित एक वीडियो वाट्सएप पर जारी हुआ था, जिसमें हथियार से लैस लोग झंडा फहराने और राष्ट्रीय गान के दौरान फायरिंग करते नजर आ रहे थे. लेकिन पूर्व में इस बात की जानकारी किसी पुलिस अधिकारी के पास नहीं थी. जब यह वीडियो एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता को मिला, तब उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश चुटिया थाना प्रभारी अनिल कुमार कर्ण को दिया.
जांच के दौरान वीडियो फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान थानेदार ने स्थानीय लोगों से करायी. तब जाकर आरोपियों के नाम की जानकारी पुलिस को मिली. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में पुलिस हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी कर सकती है
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola