रांची : सदानों के अधिकारों का सबने हनन किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में यहां के सदानों (मूलवासियों) की अहम भूमिका रही है़ राज्य गठन के बाद अमूमन सभी दलों का शासन रहा. इसके बाद भी 18 वर्षों में झारखंड के सदानों को उनका अधिकार नहीं मिला. इसके उलट सभी दलों ने सदानों के अधिकारों का हनन किया. छलने का काम […]
विज्ञापन
रांची : अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में यहां के सदानों (मूलवासियों) की अहम भूमिका रही है़ राज्य गठन के बाद अमूमन सभी दलों का शासन रहा. इसके बाद भी 18 वर्षों में झारखंड के सदानों को उनका अधिकार नहीं मिला. इसके उलट सभी दलों ने सदानों के अधिकारों का हनन किया. छलने का काम किया है. उक्त बातें सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कही.
श्री प्रसाद ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार को भी बनाने में सदानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन आज चार साल बाद भी सदानों के हक के लिए भाजपा सरकार कोई बात नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सदानों की अहम भूमिका होगी. इसलिए राज्य के सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दल इस संबंध में अपना एजेंडा स्पष्ट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन