पिस्कानगड़ी : तेज हवा व बारिश से गन्ना की फसल बर्बाद
Updated at : 10 Sep 2018 12:12 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : पिछले दिनों हुई लगातार बारिश व तेज हवा से साहेर पंचायत के साहेर, डोकाटोली, डोमटोली, कोड़ी मोड़ सहित अन्य गांवों में गन्ने की फसल को काफी क्षति हुई है. डोकाटोली के किसान अरुण महतो के अनुसार बारिश व तेज हवा से उनके दो एकड़ में लगा गन्ना जमीन पर पसर गया है. दुबारा […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : पिछले दिनों हुई लगातार बारिश व तेज हवा से साहेर पंचायत के साहेर, डोकाटोली, डोमटोली, कोड़ी मोड़ सहित अन्य गांवों में गन्ने की फसल को काफी क्षति हुई है. डोकाटोली के किसान अरुण महतो के अनुसार बारिश व तेज हवा से उनके दो एकड़ में लगा गन्ना जमीन पर पसर गया है. दुबारा उठाने पर गन्ना टूट जा रहा है. हताश अरुण ने कहा कि बैंक से लोन लेकर खेती की थी. अब फसल नष्ट होने से लोन का पैसा कैसे चुकायेंगे.
किसान कैलास महतो ने बताया कि साहेर पंचायत में सैकड़ों किसान गन्ना की खेती करते हैं. लेकिन तेज हवा व बारिश ने फसल बर्बाद कर दिया. अब सरकार से मदद की अपेक्षा है.
जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उनमें पुनीत महतो, विष्णु महतो, कृष्णा महतो, आनंद महतो, कोलेश्वर महतो, रतन महतो, रामसेवक महतो, कलेश्वर महतो, गोपाल, कमल महतो, महेश महतो, दिलीप महतो, सुभाष महतो, जलेंदर महतो, बृजेश महतो, बेनी महतो, राम किशोर महतो, प्रकाश महतो, विजय महतो, उमेश महतो, दिनेश महतो, राजन महतो, परमेश्वर, जितेंद्र महतो सहित अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




