रांची : स्थानांतरण सूची में सुधार नहीं हुआ, तो होगा आंदोलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण का किया विरोध रांची : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार महताे ने रांची में स्कूलों के विलय के बाद स्थानांतरण (युक्तिकरण) के लिए जारी की गयी लिस्ट में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा है कि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने […]
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण का किया विरोध
रांची : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार महताे ने रांची में स्कूलों के विलय के बाद स्थानांतरण (युक्तिकरण) के लिए जारी की गयी लिस्ट में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा है कि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने विद्यालयों के विलय के बाद शिक्षकों को अपने ही प्रखंड में स्थानांतरित करने को कहा था. इसके बाद भी शिक्षकों को दूसरे प्रखंड में भेजा जा रहा है. महिला शिक्षकों का स्थानांतरण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में कर दिया गया है.
सरकार द्वारा बनायी जा रही स्थानांतरण नियमावली में भी शिक्षकों को गृह प्रखंड में पदस्थापित करने की बात कही गयी है. इसके बाद भी शिक्षकों को गृह प्रखंड से बाहर भेजा रहा है. उन्होंने इसमें सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर लिस्ट में सुधार नहीं हुआ, तो संघ आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन