रांची : पर्यटन विकास यात्रा निकालेंगे बतायेंगे सरकार की उपलब्धि
रांची : भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के नेता-कार्यकर्ता पर्यटन विकास यात्रा के तहत 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक राज्य के पर्यटक स्थल और धार्मिक महत्व वाले स्थल पर जायेंगे. आमलोगों को यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे़ विकास यात्रा काे लेकर रविवार को पर्यटन प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें यात्रा […]
रांची : भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के नेता-कार्यकर्ता पर्यटन विकास यात्रा के तहत 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक राज्य के पर्यटक स्थल और धार्मिक महत्व वाले स्थल पर जायेंगे. आमलोगों को यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे़
आपके शहर में
विकास यात्रा काे लेकर रविवार को पर्यटन प्रकोष्ठ की बैठक हुई, जिसमें यात्रा को लेकर खाका तैयार किया गया़ बैठक में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सह संयोजक मौजूद थे़ भाजपा नेता व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने कहा कि यह यात्रा 2019 में हमारी जीत के लिए मील का पत्थर साबित होगी़ यात्राा के दौरान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. प्रदेश संयोजक बीके नारायण ने कहा कि विकास यात्रा के जिरये आम लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता पैदा की जायेगी़
राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिल कर पर्यटक स्थलों का बेहतर विकास किया है़ राज्य के कई धरोहरों को संरक्षित करने के लिए कदम उठाये गये है़ं श्री नारायण ने बताया कि यह यात्रा राजधानी के जगन्नाथपुर से शुरू होगी़ अंजन ग्राम, बाबा बंशीधर नगर उटांरी, चंदवा मंदिर, भद्र काली इटखोरी, रजरप्पा, बाबाधाम, मलूटी, मैथन होते हुए जमशेदपुर के डिमना में समाप्त होगी़ पंकज सिंह को पर्यटन विकास यात्रा का प्रमुख घोषित किया गया़ बैठक में राजन सिंह, रवि सिन्हा, रंजय कुमार सिंह, बिनीत लाल, अशोक कुमार यादव, अरविंद सिंह, पंचम चौधरी, जय प्रकाश पांडेय आदि शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए