पैर में बालतोड़ की समस्या से लालू प्रसाद परेशान

रांची : चारा घोटाला के आरोपी लालू प्रसाद इन दिनों बालतोड़ की समस्या से पीड़ित है. बालतोड़ के कारण पैर में छोटा-छोटा घाव हाे गया है. लालू के शुगर से पीड़ित होने के कारण घाव बड़ा रूप नहीं न ले, इसके लिए उन्हें जल्द ही एंटीबॉयोटिक दवाइयां दी जायेगी. इसके अलावा लालू प्रसाद के शरीर […]
रांची : चारा घोटाला के आरोपी लालू प्रसाद इन दिनों बालतोड़ की समस्या से पीड़ित है. बालतोड़ के कारण पैर में छोटा-छोटा घाव हाे गया है. लालू के शुगर से पीड़ित होने के कारण घाव बड़ा रूप नहीं न ले, इसके लिए उन्हें जल्द ही एंटीबॉयोटिक दवाइयां दी जायेगी. इसके अलावा लालू प्रसाद के शरीर में बिटामिन डी की भी कमी पायी गयी है, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें धूप का सेवन करने के अलावा कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने को कहा है. शुक्रवार को रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि उनका हीमाेग्लाेबीन 10 ग्राम है. शरीर में संक्रमण है. टीएलसी 12,500 है. उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद 11 बीमारी से पीड़ित हैं. इसके अलावा माइल्ड डिप्रेशन भी है. चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










