…और भरभरा कर गिर गया गरीब तारा का घर

Updated:
विज्ञापन

रांची : हरमू विद्यानगर स्थित यमुना नगर में पिछले एक माह से पानी भरा हुआ है. पानी की निकासी नहीं हाेने के कारण घराें में पानी भरा हुआ है. महीने भर से पानी जमा होने के कारण घरों की नींव कमजोर होती जा रही है. शुक्रवार को बारिश के कारण मोहल्ला में रहने वाली गरीब […]

विज्ञापन

रांची : हरमू विद्यानगर स्थित यमुना नगर में पिछले एक माह से पानी भरा हुआ है. पानी की निकासी नहीं हाेने के कारण घराें में पानी भरा हुआ है. महीने भर से पानी जमा होने के कारण घरों की नींव कमजोर होती जा रही है. शुक्रवार को बारिश के कारण मोहल्ला में रहने वाली गरीब तारा देवी का कच्चा घर भरभरा कर गिर गया. हालांकि, उस समय घर के अंदर और बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
माेहल्ले के लोगों का कहना है कि जलजमाव की शिकायत नगर और स्थानीय पार्षद से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक उनकी सुध किसी ने नहीं ली है. इधर, जलजमाव के कारण मोहल्ले में मच्छर जनित बीमारियों की आशंका भी मंडरा रही है. शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. निगम द्वारा फागिंग भी नहीं की जाती है. वहीं, कचरे का उठाव भी समय पर नहीं होता है. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है. बारिश होने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है. मोहल्ला के नारकीय स्थिति को देखते हुए वहां के लोग घरों को या तो बेंच रहे हैं या फिर किराये पर दूसरे मोहल्ला में रह रहे हैं.
घर के गिरने के बाद बाहर बैठी तारा देवी अपनी किस्मत के साथ-साथ उन जनप्रतिनिधियों को भी कोस रही थी, जो कई बार शिकायत के बावजूद मोहल्ले में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं करा पाये.
ये हाल है
यमुनानगर में एक महीने से जमा है पानी, शिकायत के बावजूद कोई नहीं ले रहा सुध
मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगर निगम न तो फॉगिंग कराता है और न कचरा उठवाता है
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola