कुरमी/कुड़मी को एसटी का दर्जा नहीं मिला, तो अशांत होगा झारखंड : शीतल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में कुरमी/कुड़मी समाज ने मनाया अन्याय दिवस, शीतल ने कहा रांची : कुरमी/कुड़मी को एसटी सूची से बाहर रखने के विरोध में गुरुवार को कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अन्याय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के हजारों कुरमी/कुड़मी ने भागीदारी की. मोर्चा के केंद्रीय […]
विज्ञापन
दिल्ली में कुरमी/कुड़मी समाज ने मनाया अन्याय दिवस, शीतल ने कहा
रांची : कुरमी/कुड़मी को एसटी सूची से बाहर रखने के विरोध में गुरुवार को कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अन्याय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के हजारों कुरमी/कुड़मी ने भागीदारी की. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि साजिश के तहत छह सितंबर 1950 को बनी अनुसूचित जनजाति की लिस्ट से कुरमी/कुड़मी के नाम को हटाया गया.
जबकि इससे पूर्व की एसटी सूची में नाम दर्ज था. इस प्रकार कुरमी/कुड़मी को सूची से बाहर रख कर हमारी अस्मिता को मिटाने का काम किया गया है. इसलिए हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब कुरमी/कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करें नहीं, तो झारखंड अशांत हो जायेगा.
कुरमी/कुड़मी आदिवासी थे, हैं और रहेंगे : केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो ने कहा कि कुरमी/कुड़मी जनजाति प्राकृतिक पूजक है. इसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्था अन्य अनुसूचित जनजातियों की तरह है.
कुरमी/कुड़मी सेना ओड़िशा के अध्यक्ष जयमुनी मोहंता ने कहा कि कुरमी/कुड़मी आदिवासी थे, हैं और रहेंगे. अमित महतो ने कहा कि जो लोग कुरमी/कुड़मी का विरोध कर रहे हैं उन्हें संविधान पढ़ने की जरूरत है. कुरमी सेना झारखंड के अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि कुरमी/कुड़मी समाज शिक्षित होगा, तभी विकास संभव है.
समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं को एकता में रखकर समाज हित में कार्य करने की जरूरत है. कार्यक्रम को सखीचंद महतो, रूपलाल महतो, सागर महतो, जयराम महतो, दिव्य सिंह मोहंता, राजकुमार महतो, संजय लाल महतो, आदित्य महतो, कुमार तनु, थानेश्वर महतो, सुषमा देवी, किरण देवी, अर्जुन महतो, नागेश्वर महतो, मुरलीधर महतो, संजय महतो, सोना लाल महतो, कामेश्वर महतो, हेमंत महतो, मनोज महतो, भूषण महतो, बीरबल महतो, भुनेश्वर, ब्रजलाल महतो, विराट महतो, विजय महतो, लालो देवी आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन