रांची : पंडाल निर्माण पर विवाद एजी ने लगायी रोक

Updated at : 07 Sep 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पंडाल निर्माण पर विवाद एजी ने लगायी रोक

रांची : श्री गणेश पूजा समिति डोरंडा के सदस्यों ने गुरुवार को गणेश पूजा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया. भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन शाम में एजी आॅफिस के कुछ पदाधिकारियों ने आकर पूजा पंडाल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. इस मुद्दे पर […]

विज्ञापन
रांची : श्री गणेश पूजा समिति डोरंडा के सदस्यों ने गुरुवार को गणेश पूजा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया. भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन शाम में एजी आॅफिस के कुछ पदाधिकारियों ने आकर पूजा पंडाल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. इस मुद्दे पर न्यू काली पूजा समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति, श्रीश्री हरि सभा, श्री गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की.
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर शुक्रवार तक एजी से हमें पंडाल निर्माण करने की अनुमति नहीं मिलती है, तो समिति के सदस्य पंडाल निर्माण के लिए कड़े कदम उठाने से भी नहीं हिचकेंगें. वक्ताआें ने कहा कि पूजा पंडाल निर्माण के लिए समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी है. ऐसे में पूजा पंडाल का निर्माण तो हर हाल में इस जगह पर ही होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola