गोमो : रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन में अफरा-तफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 9:03 AM
रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) की बोगी से धुआं निकलने के कारण मंगलवार को गोमो स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में खराबी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस गोमो में रुकी तो यात्रियों ने देखा कि बोगी संख्या डी-8 तथा डी-9 कोच […]
रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) की बोगी से धुआं निकलने के कारण मंगलवार को गोमो स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में खराबी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस गोमो में रुकी तो यात्रियों ने देखा कि बोगी संख्या डी-8 तथा डी-9 कोच के बीच नीचे से धुआं निकल रहा है. इससे खलबली मच गयी. सूचना मिलते ही कैरेज विभाग के कर्मचारी पहुंचे और गड़बड़ी को दूर किया. सूत्रों की माने तो ट्रेन की उक्त बोगी में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुंआ निकल रहा था. इससे ट्रेन गोमो स्टेशन से दस मिनट देर से खुली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










