मेसरा : शराब नष्ट कर धंधेबाजों को सुधरने की दी चेतावनी

लालगंज व पिरतौल में महिला समिति का नशामुक्ति अभियान मेसरा : खटंगा पंचायत के लालगंज व पिरतौल में पूर्व मुखिया अनिल लिंडा व महिला समिति के नेतृत्व में रविवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इस क्रम में महिलाअों ने पिरतौल में तीन व लालगंज के चार अवैध शराब विक्रेताओं के घरों में जाकर बर्तन में […]
लालगंज व पिरतौल में महिला समिति का नशामुक्ति अभियान
मेसरा : खटंगा पंचायत के लालगंज व पिरतौल में पूर्व मुखिया अनिल लिंडा व महिला समिति के नेतृत्व में रविवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया.
इस क्रम में महिलाअों ने पिरतौल में तीन व लालगंज के चार अवैध शराब विक्रेताओं के घरों में जाकर बर्तन में रखे शराब को नष्ट कर दिया. महिला समिति की सदस्यों ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताअों को पूर्व में चेतावनी दी गयी थी, लेकिन वे नहीं माने. आज उन्हें फिर से चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है. इसके बाद शराब का अवैध धंधा करनेवाले को पुलिस के हवाले किया जायेगा.
अभियान के दौरान किरण महिला समिति, बिरसा महिला समिति, उज्ज्वल महिला समिति, गुलाब महिला समिति, खुशबू महिला समिति, कमल महिला समिति, गंगा महिला समिति, दुर्गा महिला समिति, जय मां दुर्गा समिति, शीतल महिला समिति, दीप महिला समिति, विकास महिला समिति, सरस्वती महिला समिति, लक्ष्मी महिला समिति की सदस्य सुबह से ही समूह में शराब की खोज में उक्त दोनों गांवों में घर-घर गयीं.
खेतों में गाड़ कर व झाड़ियों में छिपाकर प्लास्टिक के जार में रखी शराब को खोज निकाला और उसे वहीं नष्ट कर दिया. अभियान में शीला तिर्की, सीमा कुजूर, मंजू देवी, फुलजेंसिया लिंडा, मोनीता खलखो, झालो देवी, फूलो टोप्पो, रीता तिर्की, मीना तिर्की, रीता देवी, किरण देवी शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




