आपातकाल में जबरन नसबंदी करानेवाली कांग्रेस नोटबंदी पर भाजपा को नैतिकता न बताये : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा ने नोटबंदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के बयान पर पलटवार किया है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आपातकाल के दौरान 60 लाख लोगों की जबरन नसबंदी कराने वाली कांग्रेस पार्टी को नोटबंदी पर भाजपा को नैतिकता की सलाह देना शोभा […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा ने नोटबंदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के बयान पर पलटवार किया है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आपातकाल के दौरान 60 लाख लोगों की जबरन नसबंदी कराने वाली कांग्रेस पार्टी को नोटबंदी पर भाजपा को नैतिकता की सलाह देना शोभा नहीं देता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
श्री शाहदेव ने कहा कि एक मोटे अनुमान के तौर पर आपातकाल के दौरान जबरन करायी गयी नसबंदी में 2000 लोगों की मौत हो गयी थी. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इंटरनेशनल मोनेटरी फंड जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी भारत में नोटबंदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा कदम बताया था. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के बराबर फटकार लगाने के बावजूद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एसआइटी का गठन नहीं किया. कांग्रेस जिन 15 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप भाजपा पर लगा रही है, उनमें से सभी उद्योगपति 2014 के पहले से ही कांग्रेस के शासनकाल में ही स्थापित हो चुके थे.
श्री शाहदेव ने कहा कि नोटबंदी से 99.3 प्रतिशत राशि बैंकों में जमा हो गयी है. श्री शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी विस्थापितों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. राज्य सरकार ने कुटे में एक आदर्श उदाहरण पेश किया है, जहां पहले विस्थापितों की कॉलोनी बसायी गयी, उसके बाद उनसे जमीन ली गयी. इसी तरीके से इस्लाम नगर में भी पुनर्वास की व्यवस्था की गयी है. मौके पर दीनदयाल वर्णवाल व शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola