आनंदपुर : युवती की हत्या की, शव को कुएं में फेंका, सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आनंदपुर थानांतर्गत रुंघीकोचा की एक युवती की गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को कुएं में डाल वह स्वयं थाना पहुंचा और अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. युवती के परिजनों और ग्रामीणों को घटना का पता तब चला, जब पुलिस गांव पहुंची. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]

विज्ञापन
आनंदपुर थानांतर्गत रुंघीकोचा की एक युवती की गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को कुएं में डाल वह स्वयं थाना पहुंचा और अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. युवती के परिजनों और ग्रामीणों को घटना का पता तब चला, जब पुलिस गांव पहुंची.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे बंधना बरुवा (40) ने कोचा टोला की रहने वाली टुसु खलखो (19) की गला दबा कर हत्या कर दी. बंधना ने पुलिस को बताया कि उसने टुसु को 10 हजार रुपये उधार दिये थे और रुपये वापस नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola