रांची : काठीटांड़ चौक में हथियार दिखाकर पत्रकार को लूटा

Updated at : 29 Aug 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : काठीटांड़ चौक में हथियार दिखाकर पत्रकार को लूटा

रांची : बेखाैफ अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात लगभग 12.40 बजे प्रभात खबर के वरीय समाचार संपादक साकेत कुमार पुरी को अपराधियों ने निशाना बनाया. रातू थाने से महज 20-25 कदम की दूरी पर काठीटांड़ चौक के समीप नारायणी स्वीट्स के पास हथियार बंद अपराधियों ने उनसे […]

विज्ञापन
रांची : बेखाैफ अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात लगभग 12.40 बजे प्रभात खबर के वरीय समाचार संपादक साकेत कुमार पुरी को अपराधियों ने निशाना बनाया.
रातू थाने से महज 20-25 कदम की दूरी पर काठीटांड़ चौक के समीप नारायणी स्वीट्स के पास हथियार बंद अपराधियों ने उनसे लूटपाट की. गनीमत रही कि दूर से आते एक वाहन को देख अपराधी फरार हो गये. साकेत रोज की तरह अपनी बाइक से घर जा रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी बाइक को धक्का दिया. वे गिर गये. फिर कब्जे में लेकर अपराधियों ने उनसे पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया. पर्स में 3500 रुपये नकद, एसबीआइ का एटीएम और बाइक का रजिस्ट्रेशन कार्ड था. इस दौरान बाइक से गिराये जाने के कारण साकेत के शरीर में विभिन्न जगहों पर चोटें आयी है. मामले में रातू थाना में कांड संख्या 168/18 भादवि 394 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
18-22 साल के थे अपराधी
अपराधियों में शामिल लड़के 18 से 22 साल की उम्र के लग रहे थे. जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि अपराधी शातिर गैंग के सदस्य हैं. वे पूर्व में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं. मामले में पुलिस क्षेत्र की दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है और छापेमारी कर रही है. घटना की जानकारी होने पर सिटी एसपी अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये. इलाके के डीएसपी विजय कुमार भी मामले को देख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola