रांची : ई-रिक्शा चालकों ने घेरा नगर निगम कार्यालय उप नगर आयुक्त से तीखी नोक-झोंक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर ताला लगाना चाहते थे ई-रिक्शा चालक रांची : रांची जिला ई-रिक्शा यूनियन के बैनर तले मंगलवार को राजधानी के ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी की कोशिश की. इस पर प्रदर्शनकारियों के साथ उप नगर […]
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर ताला लगाना चाहते थे ई-रिक्शा चालक
रांची : रांची जिला ई-रिक्शा यूनियन के बैनर तले मंगलवार को राजधानी के ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी की कोशिश की. इस पर प्रदर्शनकारियों के साथ उप नगर आयुक्त की तीखी नोक-झोंक भी हुई.
उप नगर आयुक्त ने यहां प्रदर्शनकारियों से कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां लोग आते हैं. ऐसे में आप इस गेट को कैसे बंद कर सकते हैं? इस पर प्रदर्शन में शामिल एक झामुमो नेता ने कहा कि आप कौन होते हैं, हमें गेट बंद करने से रोकने वाले…? प्रदर्शनकारियों के इस बयान के बाद उप नगर आयुक्त ने पुलिस बल के सहयोग से प्रदर्शनकारियों द्वारा गेट में लगाये गये बैनर व पोस्टर को हटवा दिया.
मामले को बढ़ता देख कर कंट्रोल रूम और कोतवाली थाना को सूचना दी गयी. इसके बाद काफी संख्या में पुलिस के जवान नगर निगम कार्यालय पहुंच गये. प्रदर्शन करनेवालों में जावेद, गुलाम रब्बानी, पवन जेडिया, एजाज शाह, रोशन कुमार, मंटू लाला, अमरजीत, अशोक नाग, अजीज अंसारी, कुलदीप कुमार, चंदन सिंह, मोहसीन, शादाब खान, अब्दुल रहमान, रोहित सिन्हा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन