रांची : नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी करनेवाला पकड़ाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 8:45 AM

विज्ञापन

रांची : पिठाेरिया के कोकदोरो के रहनेवाले तीन व्यक्ति से फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करनेवाला अकबर अली उर्फ इबरार खान उर्फ मुजिब खान को गोंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर पिठोरिया पुलिस को सौंप दिया है़ आरोपी बरियातू का रहनेवाला है़ जिन व्यक्तियाें के साथ आरोपी ने […]

विज्ञापन
रांची : पिठाेरिया के कोकदोरो के रहनेवाले तीन व्यक्ति से फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करनेवाला अकबर अली उर्फ इबरार खान उर्फ मुजिब खान को गोंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर पिठोरिया पुलिस को सौंप दिया है़ आरोपी बरियातू का रहनेवाला है़
जिन व्यक्तियाें के साथ आरोपी ने ठगी की थी, उन लोगों ने सीएम हाउस के पास उसे पकड़ा और उसके साथ मारपीट की. इससे पहले लोगों ने उससे अपने पैसे की मांग की, लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा. इधर, इसकी जानकारी मिलने पर गोंदा पुलिस वहां पहुंची अौर आरोपी को पकड़ लिया. पिठोरिया पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पिठोरिया थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola