पिस्कानगड़ी : सरकार कर रही सिर्फ जुमलेबाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 8:27 AM

विज्ञापन

कार्यकर्ताअों के बल पर हटिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरायेगा : अजयनाथ शाहदेव पिस्कानगड़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मंगलवार को नगड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर जन समस्या की जानकारी ली. एडचोरो, बरसा, देवरी सहित कई गांवों के भ्रमण के बाद नगड़ी मस्जिद मार्केट में नुक्कड़ सभा में […]

विज्ञापन
कार्यकर्ताअों के बल पर हटिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरायेगा : अजयनाथ शाहदेव
पिस्कानगड़ी : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मंगलवार को नगड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर जन समस्या की जानकारी ली. एडचोरो, बरसा, देवरी सहित कई गांवों के भ्रमण के बाद नगड़ी मस्जिद मार्केट में नुक्कड़ सभा में सुबोधकांत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में झारखंड सहित देश में अपना परचम लहरायेगी. पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी.उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है. यह सरकार चार साल से सिर्फ जुमला बाजी कर रही है.
कहीं विकास का काम नहीं हुआ है. सिर्फ कागजों में विकास का काम हुआ है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके. सभा में कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ताअों के बल पर हटिया विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायेगा.
महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलनेवाली पार्टी है. आनेवाले दिन में देश व झारखंड में भी कांग्रेस सरकार बनायेगी व रघुवर सरकार को उखाड़ बाहर करेगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृजिवन महतो, प्रेमसागर केसरी, हाजी कुर्बान, शहीद अहमद, कुर्बान, रामवरण महतो, हकीम अंसारी, माहिर अंसारी, हसन अंसारी, महेश शर्मा, असलम अंसारी, कलीम अंसारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola