रांची : कांग्रेस नेता पर धमकी देने व गाली-गलौज का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बिजली विभाग के रातू रोड क्षेत्र के एसडीओ जेनएनके सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील सिंह पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है़ इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है़ जेएनके सिंह का कहना […]
विज्ञापन
रांची : बिजली विभाग के रातू रोड क्षेत्र के एसडीओ जेनएनके सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील सिंह पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है़ इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है़
जेएनके सिंह का कहना है कि वह व उनकी टीम देवी मंडप रोड के पाठक मुहल्ला में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी करने गयी थी. उसी समय सुनील सिंह पहुंचे और बिजली चोरी रोकने के लिए तार काटने के लिए लगायी गयी सीढ़ी गिरा दी़ साथ ही बिजली कर्मी को मारपीट की धमकी दी़ सुनील सिंह के साथ आये लोग लाठी-डंडा से लैस थे़ पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










