चट्टान पर खड़ा होकर खिंचवा रहा था फोटो, जोन्हा फॉल में बहा कोलकाता का युवक, एनडीआरएफ टीम आज करेगी तलाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 8:00 AM

विज्ञापन

अनगड़ा : रांची के जोन्हा फॉल के नीचे राढ़ु नदी में रविवार को कोलकाता का युवक डूब गया. नदी में पानी के तेज बहाव होने के कारण उसे ढूंढा नहीं जा सका है. गोल तालाब, कोलकाता निवासी तल्हा फिरदौस (25) गुरुवार को अपने मामा वशी अहमद के घर मस्जिद कॉलोनी, बरियातू (रांची) आया था. रविवार […]

विज्ञापन
अनगड़ा : रांची के जोन्हा फॉल के नीचे राढ़ु नदी में रविवार को कोलकाता का युवक डूब गया. नदी में पानी के तेज बहाव होने के कारण उसे ढूंढा नहीं जा सका है.
गोल तालाब, कोलकाता निवासी तल्हा फिरदौस (25) गुरुवार को अपने मामा वशी अहमद के घर मस्जिद कॉलोनी, बरियातू (रांची) आया था. रविवार को मामा वशी अहमद, उनके दो बेटों-बेटी तथा रिश्तेदार मो मनसफ के साथ तल्हा फिरदौस कार रिजर्व कर कोयनारडीह के रास्ते वन पार्क होते हुए जोन्हा फॉल घूमने गया था.
जोन्हा फॉल में एक चट्टान पर खड़े होकर तल्हा फिरदौस, मो मनसफ व ममेरा भाई फोटो खिंचा रहे थे. इसी दौरान तल्हा फिरदौस का पैर फिसला अौर वह पानी में जा गिरा. मो मनसफ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा.
इस दौरान वह भी बेहोश हो गया. तल्हा फिरदौस बहते-बहते आगे निकल गया. एक स्थानीय महिला ने बांस के सहारे उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह भी असफल रही. बाद में बेहोश मनसफ को मेसो अस्पताल जोन्हा ले जाया गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर थानेदार शंकर प्रसाद, एसआइ सरोज प्रसाद मेहता सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों व पर्यटन मित्रों से मंत्रणा की. लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण तल्हा फिरदौस को ढूंढा नहीं जा सका. तल्हा फिरदौस का कोलकाता गोल तालाब में कपड़े का कारोबार है.
कुछ दिन पहले कोडरमा के तीन किशोर डूबे थे
एक पखवाड़ा पूर्व अंशुमन गुप्ता (काली मंदिर रोड, झुमरीतिलैया, कोडरमा), राज यदुवंशी (डोमचांच) व राहुल कुमार की भी मौत जोन्हा फॉल में डूबने से हुई थी. विगत वर्ष 10 अगस्त को जोन्हा फॉल में डूबने से रांची के समीर विश्वकर्मा (कोकर) व दिव्यायन भट्टाचार्य (बैंक कॉलोनी कोकर) निवासी की भी मौत हो गयी थी. नौ जुलाई 2014 को यहां डूबने से पटना के एक युवक की मौत हुई थी. 13 अगस्त 2011 को कोयनारडीह की एक महिला व उसके बच्चे की मौत भी यहीं पर हुई थी.

इधर, हुंडरू फॉल में कोलकाता के ही दो युवकों को डूबने से बचाया

अनगड़ा : योगियादह के समीप चट्टान पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहे थे, संतुलन बिगड़ने से पानी में गिरे
अनगड़ा : हुगली (कोलकाता) से हुंडरू फॉल घूमने आये दो युवकों को रविवार को पर्यटन मित्रों ने डूबने से बचा लिया. बताया गया कि पर्यटक सुमित कुमार व सनत मंडल हुंडरू फॉल के योगियादह के समीप एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान वे असंतुलित होकर पानी में जा गिरे. मौके पर मौजूद पर्यटन मित्र रंजन बेदिया व चंद्र उदय बेदिया ने जान की परवाह किये बगैर पानी में छलांग लगा दी व दोनों को बचा लिया.
इधर पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने जोन्हा फॉल की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह की घटना के पीछे अतिउत्साह व जानकारी नहीं होना कारण है. उन्होंने वन विभाग से कोयनारडीह के रास्ते जोन्हा फॉल आनेवाले पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें फॉल से संबंधित उचित मार्गदर्शन दिलाने की मांग की है. कहा है कि वन विभाग अपने क्षेत्र में गार्ड प्रतिनियुक्त करे, जो पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रख सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola