पत्थलगड़ी का मास्टमाइंड जेवियर सोय गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुचाई के सियाडीह समेत विभिन्न स्थानों में पत्थलगड़ी करने का मास्टरमाइंड और संविधान की गलत व्याख्या करने का आरोपी जेवियर सोय को पुलिस ने रविवार को कुचाई थाना के सियाडीह से गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा बाहरी लोगों को गांव में भ्रमण नहीं करने देने समेत कई आरोपों में हुई […]

विज्ञापन
कुचाई के सियाडीह समेत विभिन्न स्थानों में पत्थलगड़ी करने का मास्टरमाइंड और संविधान की गलत व्याख्या करने का आरोपी जेवियर सोय को पुलिस ने रविवार को कुचाई थाना के सियाडीह से गिरफ्तार कर लिया.
उसकी गिरफ्तारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा बाहरी लोगों को गांव में भ्रमण नहीं करने देने समेत कई आरोपों में हुई है. जेवियर पूर्व में भी नक्सलियों को सहयोग देने के आरोप में वर्ष 2010 में जेल जा चुका है. वह सियाडीह के तिरुलडीह का रहनेवाला है.
यह जानकारी सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सरायकेला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. रविवार अहले सुबह तीन बजे जेवियर सोय सियाडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो कि कुचाई थाना के सहायक अवर निरीक्षक बुधन हेंब्रम के बयान पर बीते 25 मई को जेवियर समेत 15 अन्य नामजद और 150 लोगों के खिलाफ कुचाई थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola