रांची : ग्रामीण सड़क का काम लक्ष्य से चल रहा पीछे
Updated at : 27 Aug 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ग्रामीण सड़क योजना का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में इसकी प्रगति अच्छी नहीं है. 5000 किमी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 388 किमी ही सड़क बनी है. वहीं ग्रामीण पुल योजना की भी स्थिति खराब है. इस योजना में भी अब तक कुछ खास काम नहीं […]
विज्ञापन
रांची : ग्रामीण सड़क योजना का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में इसकी प्रगति अच्छी नहीं है. 5000 किमी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 388 किमी ही सड़क बनी है. वहीं ग्रामीण पुल योजना की भी स्थिति खराब है. इस योजना में भी अब तक कुछ खास काम नहीं हो सका है. इस वित्तीय वर्ष में एक भी पुल योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है. कुल मिला कर दोनों योजना की प्रगति ठीक नहीं है.
ग्रामीण सड़क योजना : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 5000 किमी सड़क बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 388 किमी सड़क बनी है. वहीं 1000 करोड़ खर्च करने के लक्ष्य के विरुद्ध 231 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. अब तक 172 बसावट जोड़े गये हैं, जबकि लक्ष्य 1800 बसावटों को जोड़ने का रखा गया है. इस योजना से कुल 244 रोड व 35 पुलों का निर्माण कराया गया है.
ग्रामीण पुल योजना : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से इस वित्तीय वर्ष में मात्र 11 पुल योजना को ही प्रशासनिक स्वीकृति दी जा सकी है. शेष योजनाएं ऐसे ही पड़ी हुई है.
इस वित्तीय वर्ष में एक भी नये पुल पर काम शुरू नहीं किया जा सका है. किसी का टेंडर भी नहीं हुआ है. इस साल का कुल बजट 492 करोड़ का है. इसमें से मात्र 130 करोड़ ही खर्च हुए हैं. ये खर्च भी सारे पुराने पुलों पर हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




