रांची : 86 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति का स्टेटस दें

Updated at : 26 Aug 2018 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 86 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति का स्टेटस दें

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शनिवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने पूछा कि 86 फूड सेफ्टी […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शनिवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया.
खंडपीठ ने पूछा कि 86 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, उसकी क्या स्थिति है. शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी देने का निर्देश दिया. इससे पूर्व राज्य सरकार की अोर से अपर महाधिवक्ता जय प्रकाश ने खंडपीठ को माैखिक रूप से बताया कि दो फरवरी को स्टेटस रिपोर्ट दायर की गयी थी.
उसमें बताया गया था कि 86 फूड सेफ्टी अफसरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसकी जिम्मेवारी जेपीएससी को दी गयी है. जेपीएससी ने परीक्षा ले ली है. रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी प्रकाशित खबरों को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola