रांची : कांग्रेस का पुतला फूंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजयुमो कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान में आर्मी चीफ जावेद बाजवा से गला मिलने का विरोध किया़ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका़ भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान प्रेमी पार्टी है़ जिस तरह नवजोत सिंह सिद्धू […]
विज्ञापन
रांची : भाजयुमो कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान में आर्मी चीफ जावेद बाजवा से गला मिलने का विरोध किया़ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका़ भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान प्रेमी पार्टी है़ जिस तरह नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में आर्मी चीफ से गले मिल रहे थे, उससे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम साफ दिखायी दे रहा था़ इतना ही नहीं हिंदुस्तानी सैनिकों का कत्ल करनेवाले से इतना प्रेम इनकी मानसिकता को दर्शाता है़
इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है़ वहीं सिद्धू का यह बयान कि उन्हें पाकिस्तान में दो दिनों में बहुत प्यार व सम्मान मिला, उतना हिंदुस्तान में नहीं मिला, दुर्भाग्यपूर्ण है़ इस मामले में कांग्रेस को अपना स्टैंड साफ करना चाहिये. प्रदर्शन में सूर्य प्रभात, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, लक्ष्मी कुमारी, शकुंतला जायसवाल, राकेश सिंह, रितेश तिवारी नितिन कात्यान, मंटू सिंह, रोमित नारायण सहित कई लोग शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन