रांची : रोजगार ऋण के लिए 20 सितंबर तक दें आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से अल्पसंख्यकों को मिलने वाले रोजगार ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गयी है़ यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने दी है़ उन्होंने कहा है कि समय सीमा बढ़ाने से अल्पसंख्यकों को फार्म भरने के लिए […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से अल्पसंख्यकों को मिलने वाले रोजगार ऋण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गयी है़ यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने दी है़ उन्होंने कहा है कि समय सीमा बढ़ाने से अल्पसंख्यकों को फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है़ पहले यह तिथि 20 अगस्त थी, जिसे बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी़
अंतिम तिथि बढ़ाने के विषय पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग की आंतिरक बैठक 13 अगस्त को हुई थी, जिसमें अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाने पर सहमति बनी़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने कल्याण सचिव से मुलाकात कर अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर विभाग ने समय सीमा बढ़ा कर 20 सितंबर 2018 कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन