ओरमांझी : सुशासन व नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Updated at : 19 Aug 2018 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
ओरमांझी : सुशासन व नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ओरमांझी : आर्ट ऑफ लिविंग एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 60 बेकन ग्राम पंचायत का दो दिवसीय सुशासन व नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहू ने किया. कार्यक्रम में ओरमांझी, चकला, बारीडीह, करमा, चाड़ू, सदमा, कुच्चू, हेंदेबिली, टुंडाहुली, गगारी व बरवे के मुखिया व वार्ड सदस्य शामिल हुए. आर्ट ऑफ […]

विज्ञापन
ओरमांझी : आर्ट ऑफ लिविंग एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 60 बेकन ग्राम पंचायत का दो दिवसीय सुशासन व नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रमुख जयगोविंद साहू ने किया. कार्यक्रम में ओरमांझी, चकला, बारीडीह, करमा, चाड़ू, सदमा, कुच्चू, हेंदेबिली, टुंडाहुली, गगारी व बरवे के मुखिया व वार्ड सदस्य शामिल हुए. आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुमित कुमार ने योग, ध्यान, प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया. स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्व बताये.
मास्टर ट्रेनर नंदकिशोर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था व कार्यप्रणाली, ग्रामसभा, ग्रामसभा की कार्यवाही, सदस्यों का दायित्व, जीपीडीपी, 14वें वित्त आयोग तथा बजट बनाने की जानकारी दी. कार्यक्रम में नीरज नायक, सोनाराम महतो, महेश्वर मेहता, तुलसी, सलिख हेंब्रम, जगमोहन मुंडा ने योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola