रांची़ : घरेलू हिंसा की शिकार महिला को घर के बजाय गोदाम में दी गयी जगह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची़ : महावीर चौक, प्यादा टोली निवासी स्व आनंद कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता ने घरेलू हिंसा व ससुराल मेें संपत्ति में हिस्सा के लिए केस किया था़ कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीमा गुप्ता को ससुराल की संपत्ति में कब्जा दिलाया गया़ महिला को प्यादा टोली रेसिडेंसियल इलाके की […]
विज्ञापन
रांची़ : महावीर चौक, प्यादा टोली निवासी स्व आनंद कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता ने घरेलू हिंसा व ससुराल मेें संपत्ति में हिस्सा के लिए केस किया था़ कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीमा गुप्ता को ससुराल की संपत्ति में कब्जा दिलाया गया़
महिला को प्यादा टोली रेसिडेंसियल इलाके की जगह अपर बाजार में गोदाम में जगह दी गयी है़ महिला कहना है कि गोदाम में आने-जाने का रास्ता भी नहीं है़ उन्हें गोदाम के ऊपर दो कमरा दिया गया है, उसमें किचन भी नहीं है़ गोदाम में मिर्च, लहसुन व प्याज रखे जाते है़ं इनके गंध से वहां रहना मुश्किल है़ वहां मजदूर रहते हैं.
महिला असुरक्षित महसूस कर रही है. आरोप है कि पुलिस वालों ने पक्षपात कर उसे प्यादा टोली स्थित ससुराल की जगह गोदाम में जगह दिला दी़
ससुराल वालों ने एक बांड लिखा है जिसमें 10 दिन के अंदर रास्ता बना देने की बात कही गयी है़ गौरतलब है कि सीमा गुप्ता ने 16 फरवरी 2016 को ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने व दहेज के लिए जला देने का केस किया था़ उसकी शादी सात फरवरी 2004 को हुई थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन