रांची : बैंक कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं परेशानी बढ़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : स्टाफ बैंक कॉलोनी, तेल मिल गली व पिस्का मोड़ क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति खराब हो गयी है. यहां के लोगों को पिस्का मोड़ टंकी से भी मात्र 25-30 मिनट ही पानी मिल रहा है. यहां तक सामान्य जलापूर्ति के समय इलाके में बैंक कॉलोनी में पानी पहुंच ही नहीं रहा है. ऐसे […]
विज्ञापन
रांची : स्टाफ बैंक कॉलोनी, तेल मिल गली व पिस्का मोड़ क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति खराब हो गयी है. यहां के लोगों को पिस्का मोड़ टंकी से भी मात्र 25-30 मिनट ही पानी मिल रहा है. यहां तक सामान्य जलापूर्ति के समय इलाके में बैंक कॉलोनी में पानी पहुंच ही नहीं रहा है. ऐसे में इस इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. गर्मी में तो लोग परेशान ही रहे, बरसात में भी संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में स्टेट बैंक अॉफ इंडिया स्टाफ को-ऑपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड के सदस्यों ने लोगों को पानी देने का आग्रह किया है.
वहां के लोगों का कहना है कि नगर विकास मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर दिन सुबह दो से तीन घंटे व शाम में एक घंटा जलापूर्ति हर हाल में होगी, लेकिन उनके आदेश का पालन नहीं हो रहा है. यहां तक बूटी व रुक्का के कार्यपालक अभियंताओं ने कहा कि हर दो दिन के बाद यानी तीसरे दिन जलापूर्ति हो सकेगी. लोगों ने नगर विकास मंत्री से आग्रह किया है कि इलाके में पिस्का मोड़ पानी टंकी से कम से कम दो-तीन घंटे तक हर दिन सुबह में जलापूर्ति की व्यवस्था हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










