रांची : कांग्रेस ने निकाला प्ले कार्ड जुलूस
Updated at : 09 Aug 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर प्ले कार्ड जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अख्तर अली एवं ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने किया. […]
विज्ञापन
रांची : विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर प्ले कार्ड जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अख्तर अली एवं ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने किया.
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने झंडा दिखा कर कांग्रेस भवन से जुलूस को रवाना किया. मौके पर सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, हाजी अख्तर अंसारी, प्रभाकर तिर्की उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




