एक माह में 50 लाख से अधिक की लकड़ी जब्त

Updated at : 02 Jun 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
एक माह में 50 लाख से अधिक की लकड़ी जब्त

रांचीः रांची वन्य प्रमंडल ने मई माह में 50 लाख रुपये से अधिक की लकड़ी जब्त की है. मई माह में विभाग ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ले जायी जा रही लकड़ियां जब्त की गयी. रविवार को विभाग ने डीएफओ राजीव लोचन बक्शी के नेतृत्व में अभियान चलाया. […]

विज्ञापन

रांचीः रांची वन्य प्रमंडल ने मई माह में 50 लाख रुपये से अधिक की लकड़ी जब्त की है. मई माह में विभाग ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ले जायी जा रही लकड़ियां जब्त की गयी. रविवार को विभाग ने डीएफओ राजीव लोचन बक्शी के नेतृत्व में अभियान चलाया. अभियान के तहत एक वाहन से 37 पीस अवैध रूप से ले जायी जा रही साल की लकड़ी पकड़ी गयी.

लकड़ी कटहल मोड़ के निकट पकड़ी गयी. अवैध कारोबार में शामिल अब्दुल हसीब अंसारी व मो खान को गिरफ्तार किया गया है. इसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गयी है. छापामारी टीम में परवेश अग्रवाल, अमरनाथ भगत, कामेश्वर प्रसाद, प्रेम सागर सिंह, रमेश त्रिवेदी, रमेश मुंडा भी शामिल थे.

पिछले एक माह के अभियान के दौरान चार ट्रक भी जब्त किये गये. वहीं आठ मई को 30 क्यूबिक मीटर लकड़ी जब्त की गयी थी. इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी. 15 मई को पांच लाख रुपये की लकड़ी पकड़ी गयी. 15 मई को ही कटहल मोड़ के पास करीब 25 लाख रुपये की लकड़ी जब्त की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola