रातू : सरकार की नीति जनविरोधी : सुबोधकांत
Updated at : 08 Aug 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

रातू : केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति से जनता परेशान है. इसका खामियाजा चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा. इनसे निबटने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हैं. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कही. वे मंगलवार को रातू चट्टी में लोगों की समस्या सुन रहे थे. उन्होंने एनएच पर चट्टी […]
विज्ञापन
रातू : केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति से जनता परेशान है. इसका खामियाजा चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा. इनसे निबटने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हैं. यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कही.
वे मंगलवार को रातू चट्टी में लोगों की समस्या सुन रहे थे. उन्होंने एनएच पर चट्टी में पूर्व की तरह पुल बनाने का निर्देश दिया ताकि जल की निकासी हो सके व लोगों को जलजमाव से निजात मिले. वहीं रातू में चिकनगुनिया, डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जांच व फॉगिंग कराने को कहा. विनय सिन्हा दीपू ने समन्वयन संगठन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में नौ से 15 अगस्त तक आयोजित सरकार का पोल खोलो कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




