रांची : निगम कार्यालय की सड़क के किनारे ही बनेगी पार्किंग
Updated at : 06 Aug 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : वाहन चालकों की मनमानी से त्रस्त रांची नगर निगम ने अपने भवन के सामने की सड़क को पार्किंग स्पेस के रूप में विकसित करने का फैसला किया है. यानी भविष्य में इस सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा. नगर निगम के इस प्रस्ताव को मार्गीय तकनीकी समिति […]
विज्ञापन
रांची : वाहन चालकों की मनमानी से त्रस्त रांची नगर निगम ने अपने भवन के सामने की सड़क को पार्किंग स्पेस के रूप में विकसित करने का फैसला किया है. यानी भविष्य में इस सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा. नगर निगम के इस प्रस्ताव को मार्गीय तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी है. जब तक इन सड़कों का टेंडर नहीं हो जाता है, तब तक नगर निगम ही यहां पार्किंग शुल्क वसूल करेगा.
समाहरणालय, कमिश्नर कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय और रांची नगर निगम में किसी भी काम के लिए आनेवाले लोग अमूमन नगर निगम कार्यालय के सामने वाली सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा कर देते हैं.
इसके बाद ये लोग घंटों नदारद रहते हैं. इसके अलावा धुर्वा से लेकर कचहरी तक चलनेवाले ऑटो चालक भी अपने ऑटो को इसी जगह पर लाकर खड़े कर देते थे. इससे इस सड़क पर हरदम जाम की स्थिति बनी हुई रहती थी. इस जाम के समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने यह कदम उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




