रांची : मशीन से कट गयी थी इरशाद की कलाई, डॉक्टरों ने जोड़ दी
Updated at : 03 Aug 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ संजय जायसवाल की टीम ने किया ऑपरेशन रांची : लोहरदगा के 17 वर्षीय इरशाद अंसारी की कटी हुई कलाई जुड़ गयी है. उसका सफल ऑपरेशन प्लाजा चौक स्थित एलके ऑर्थो केयर सेंटर में डाॅ संजय जायसवाल व उनकी टीम ने किया है. लोहे की छड़ काटने के दौरान मशीन से इरशाद की कट कर […]
विज्ञापन
डॉ संजय जायसवाल की टीम ने किया ऑपरेशन
रांची : लोहरदगा के 17 वर्षीय इरशाद अंसारी की कटी हुई कलाई जुड़ गयी है. उसका सफल ऑपरेशन प्लाजा चौक स्थित एलके ऑर्थो केयर सेंटर में डाॅ संजय जायसवाल व उनकी टीम ने किया है. लोहे की छड़ काटने के दौरान मशीन से इरशाद की कट कर अलग हो गयी थी.
परिजन पहले उसे लोहरदगा के सदर अस्पताल ले गये थे, लेकिन वहां के डाॅक्टरों ने रांची में इलाज कराने को कहा था. इसके बाद परिजन एलके आॅर्थो ले अाये जहां आवश्यक जांच की गयी. जांच के बाद यह पाया गया कि नस, खून की नली व हड्डी कटी हुई है. समय रहते उसका ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें छह घंटा का समय लगा.
हाथ की कटी हुई हड्डियों को स्क्रू प्लेट व रड के माध्यम से जोड़ दिया गया. ऑपरेशन से पूर्व डाॅ स्टीफन हांसदा ने ब्रेकियल एनेस्थेसिया देकर हाथ को सुन्न कर दिया था. इसके बाद ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन में प्लास्टिक सर्जन डाॅ पंकज कुमार, डाॅ सीमा कुमारी, आदित्य, कमल व सिद्धार्थ ने सहयोग किया. इरशाद की कलाई ढाई महीने के बाद दोबारा काम करने लगी.
छह घंटे के भीतर कटे अंग को जोड़ना संभव : डाॅ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कटे हुए अंग को सही सलामत छह घंटे के अंदर ला दिया जाये, तो उसे जोड़ा जा सकता है. कटे हुए अंग को पहले साफ पानी से धो दें. इसके बाद उसे प्लास्टिक में रखें. एक प्लास्टिक में बर्फ का टुकड़ा डॉल दे. बर्फ वाले प्लास्टिक में कटे हुए अंग को डाल दे. इससे अंग सुरक्षित रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




