रांची : जेएन कॉलेज के शिक्षक का किया गया स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन
रांची : जेएन कॉलेज के शिक्षक का किया गया स्थानांतरण

रांची : जेएन कॉलेज के शिक्षक डॉ महाराजा सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके स्थानांतरण से संबंधित पत्र जारी कर दिया है. डॉ महाराजा सिंह पर कॉलेज की महिला कर्मियों ने अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया था. कॉलेज की महिला कर्मियों ने इसकी शिकायत जेएन कॉलेज के महिला शिकायत निवारण […]

विज्ञापन
रांची : जेएन कॉलेज के शिक्षक डॉ महाराजा सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके स्थानांतरण से संबंधित पत्र जारी कर दिया है. डॉ महाराजा सिंह पर कॉलेज की महिला कर्मियों ने अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया था. कॉलेज की महिला कर्मियों ने इसकी शिकायत जेएन कॉलेज के महिला शिकायत निवारण कोषांग से की थी.
इसकी जानकारी रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति, रांची विश्वविद्यालय की महिला शिकायत निवारण कोषांग, राज्य महिला आयोग को भी दी गयी थी. रांची विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी.
कमेटी में रांची विश्वविद्यालय के महिला शिकायत निवारण काेषांग की अध्यक्ष डॉ रेणु दीवान और कुलानुशासक डॉ दीवाकर मिंज शामिल थे.
कमेटी ने मामले की जांच के लिए कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों से बात की. कमेटी ने जांच में शिकायत को सही पाया था. कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ महाराजा सिंह का कॉलेज से स्थानांतरण कर दिया गया. डॉ महाराजा सिंह को एसएस मेमोरियल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola