बारिश से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पिपरवार : कोयलांचल में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ी है. क्षेत्र के अशोक व पिपरवार परियोजना खदान हॉल रोड में फिसलन हो जाने से मशीनों का परिचालन खतरनाक हो गया है. इससे कोयले के उत्पादन में कमी आयी […]
विज्ञापन
पिपरवार : कोयलांचल में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव औद्योगिक गतिविधियों पर पड़ी है. क्षेत्र के अशोक व पिपरवार परियोजना खदान हॉल रोड में फिसलन हो जाने से मशीनों का परिचालन खतरनाक हो गया है. इससे कोयले के उत्पादन में कमी आयी है.
उत्पादन कम होने से बचरा व आरसीएम साइडिंगों में कोयले की किल्लत हो गयी है. वहीं फिसलन व जल-जमाव के कारण आम लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. आरसीएम साइडिंग रोड, पीपल चौक बचरा, बहेरा-कल्याणपुर व पिपरवार-खलारी मार्ग पर रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं से लोग चोटिल हो रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन सवारों के हो रही है.
दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. किसान अपने-अपने खेतों में कृषि कार्य शुरू कर चुके हैं. नीचे के खेतों में जहां पानी की उपलब्धता है, किसान बिचड़ों की रोपाई कर रहे हैं. उपरी खेतों में जोत-कोड़ का काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










