रिम्स के डॉक्टर के बेटे ने पंखे के सहारे दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के वसुंधरा गार्डेन स्थित डॉ हरेंद्र बिरुआ के पुत्र आर्यनन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव रविवार की रात पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के वसुंधरा गार्डेन स्थित डॉ हरेंद्र बिरुआ के पुत्र आर्यनन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव रविवार की रात पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा नहीं कर पाया, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डॉ हरेंद्र रिम्स के चिकित्सक हैं और आर्यनन सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था. बताया जाता है कि घटना के दौरान वह अपने कमरे में अकेले था. वहीं दूसरी तरफ डॉ बिरुआ पत्नी के साथ कहीं गये हुए थे. वह रविवार रात आठ बजे घर लौटे. पुलिस का यह भी कहना है कि आर्यनन मेडिटेशन किया करता था. जब डाॅक्टर बिरुआ घर पहुंचे तो देखा कि बेटे का कमरा बंद है, तब उन्हें लगा कि वह शायद मेडिटेशन कर रहा है लेकिन जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई.
इसके बाद कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला तो देखा कि उनका बेटा पंखे के सहारे लटका हुआ है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola