कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का इंतकाल, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक
रांची/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले 85 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का शनिवार काे टाटा माेटर्स अस्पताल में निधन हाे गया. 1980 में कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया था. जमशेदपुर में 1979 में हुए दंगाें के बाद सद्भावना समिति का गठन कर आपसी […]
रांची/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले 85 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक शम्सुद्दीन खान का शनिवार काे टाटा माेटर्स अस्पताल में निधन हाे गया. 1980 में कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया था. जमशेदपुर में 1979 में हुए दंगाें के बाद ���द्भावना समिति का गठन कर आपसी एकता आैर साैहार्द्र स्थापित करने में शम्सुद्दीन खान ने अहम भूमिका निभायी. जिसका फल उन्हें पश्चिम जमशेदपुर की जनता ने विधायक बनाकर दिया. पिछले कई दिनाें से शम्सुद्दीन खान निमाेनिया से पीड़ित थे. पहले उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था.
आपके शहर में
वहां से छुट्टी हाेने के बाद उन्हें टाटा माेटर्स के आइसीयू में भर्ती करा दिया गया था. शुक्रवार काे ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी. शम्शुद्दीन खान का पार्थिव शरीर टाटा माेटर्स के शीतगृह में रखा गया है. रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे शम्सुद्दीन के पार्थिव शरीर काे उनके धातकीडीह राेड नंबर एक तालाब के पास स्थित आवास में लाया जायेगा. यहां लाेगाें के दर्शनार्थ रखा जायेगा. दाेपहर 12 बजे जनाजे की नमाज धातकीडीह फैजुल उलूम मक्का मस्जिद में पढ़ी जायेगी. इसके बाद डेढ़ बजे उन्हें धातकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए