अनगड़ा : गरीब विरोधी है भाजपा सरकार: सहाय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनगड़ा : केंद्र व राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में असफल रही है. भाजपा सरकार की नीतियों ने साफ कर दिया है कि वह गरीब विरोधी है. राज्य सरकार एक बार असफल होने के बाद पुन: सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ करने की जुगत में है. उक्त बातें अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर बाजार, अनगड़ा मैदान व गेतलसूद […]

विज्ञापन
अनगड़ा : केंद्र व राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में असफल रही है. भाजपा सरकार की नीतियों ने साफ कर दिया है कि वह गरीब विरोधी है. राज्य सरकार एक बार असफल होने के बाद पुन: सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ करने की जुगत में है.
उक्त बातें अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर बाजार, अनगड़ा मैदान व गेतलसूद मैदान में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को कही. उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी कर गृहिणियों के खोइंछा से रुपयों को लूटने का काम किया है.
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत शाही मुंडा ने की. सम्मेलन में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की गयी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कई टिप्स दिये. मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, बेलस तिर्की, अमूल्य नीरज खलखो, जिप सदस्य राजेश कच्छप, सुंदरी तिर्की, सतीश पॉल मुंजनी, सोमनाथ मुंडा, रहमान खान, राजेंद्र मुंडा, शिवदास गोस्वामी, सिद्दीक अंसारी, शमशाद, अब्बास, शफीक, दुबराज मुंडा, दुर्गा उरांव, बरतु मुंडा आदि उपस्थित थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री का किया गया स्वागत
नामकुम : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बुधवार को टाटीसिलवे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, जिप सदस्य राजेश कच्छप, बेलस तिर्की, सतीश पॉल मुंजनी, सोमनाथ मुंडा, रामदेव सिंह, अशोक मिश्रा, प्रकाश चंद्र साहू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola