हज यात्री देश की तरक्की के लिए दुआ करें : इंद्रेश

Updated:
विज्ञापन

हज के बाद खुदा की बात मानते हुए हम एक अच्छा इंसान बनें मुस्लिम बुद्धिजीवियों को किया संबोधित रांची : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हज यात्री देश की तरक्की के लिए दुआ करें. श्री कुमार सोमवार को होटल बीएनआर चाणक्या में मुस्लिम बुद्धिजीवियों […]

विज्ञापन
हज के बाद खुदा की बात मानते हुए हम एक अच्छा इंसान बनें
मुस्लिम बुद्धिजीवियों को किया संबोधित
रांची : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हज यात्री देश की तरक्की के लिए दुआ करें. श्री कुमार सोमवार को होटल बीएनआर चाणक्या में मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम में भी वतन से मोहब्बत की शिक्षा दी गयी है. अत: हमारे अंदर मुल्क से पूरी वफादारी की भावना होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि झारखंड से हर वर्ष हज यात्री मक्का और मदीना शरीफ जाते हैं, जहां वे खुदा की इबादत करते हुए कहते हैं कि शैतानी ताकत से बचायें. हज के बाद खुदा की बात मानते हुए हम एक अच्छे इंसान बनें. अपने मजहब पर चलें और दूसरों के मजहब की इज्जत करें.
उन्होंने कहा कि हज यात्रा हमें यह भी संदेश देता है कि हम अपनी सर-जमीं के खातिर अपना सब कुछ कुर्बान कर दें. उन्होंने झारखंड हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों से आग्रह किया कि वे देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारा, सुरक्षा और तरक्की के लिए प्रार्थना करें. मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शाहिद अख्तर, हज कमेटी के अध्यक्ष रिजवान खान, क्यामुद्दीन खान, फरहाना खातून, प्रो अशफाक, नाजिस हसन, मौलाना जियाउल हक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola