रांची : शुल्क निर्धारण के लिए कानून बनने पर जतायी खुशी

Updated:
विज्ञापन
रांची : शुल्क निर्धारण के लिए कानून बनने पर जतायी खुशी

रांची : झारखंड अभिभावक मंच ने राज्य में निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण के लिए एक्ट बनने पर प्रसन्नता जतायी है. मंच के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि एक्ट के विधानसभा से पास होने के बाद अब राज्य में निजी स्कूलों की शुल्क बढ़ोतरी की मनमानी पर रोक लगेगी. मंच के सदस्यों ने […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड अभिभावक मंच ने राज्य में निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण के लिए एक्ट बनने पर प्रसन्नता जतायी है. मंच के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि एक्ट के विधानसभा से पास होने के बाद अब राज्य में निजी स्कूलों की शुल्क बढ़ोतरी की मनमानी पर रोक लगेगी. मंच के ��दस्यों ने रविवार को एक-दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी.
उन्होंने कहा कि मंच कानून बनाने को लेकर कई वर्षों से आंदोलन कर रहा था. मंच ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के प्रति आभार जताया है. मौके पर संजय सराफ, नीरज भट्ट, संजीव दत्ता, देवानंद राय, अजय गड़ोदिया, महेंद्र ठाकुर, सुकुमार नाथ झा, दीपक गुप्ता, कार्तिक राम, राजन शर्मा, विकास कुमार, अजय सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola