रांची में अब अपराधियों की खैर नहीं! टाइगर मोबाइल पर SSP का शिकंजा, हर गश्ती पर QR Code से नजर

Updated:
विज्ञापन

न्यू पुलिस लाइन स्थित यूसी झा हॉल में मीटिंग करते एसएसपी राकेश रंजन | प्रभात खबर

रांची पुलिस अपराध पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठा रही है. टाइगर मोबाइल के जवानों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं, जिसमें गश्ती की निगरानी QR कोड स्कैनिंग से होगी. जानिए क्या हैं ये नए निर्देश.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची: रांची में अपराध नियंत्रण और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए रांची पुलिस ने टाइगर मोबाइल के जवानों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. गुरुवार को न्यू पुलिस लाइन स्थित यूसी झा हॉल में एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों के साथ बैठक हुई. बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बैठक में सिटी एसपी, रूरल एसपी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली एएसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे. एसएसपी ने टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था, अपराधियों पर निगरानी और जवानों की कार्यक्षमता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

तीन साल से एक ही जगह जमे जवानों का होगा तबादला

टाइगर मोबाइल में लगातार तीन साल से अधिक समय से तैनात अफसरों और जवानों का तबादला किया जायेगा. उनकी जगह नये पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे टाइगर मोबाइल टीम में कार्यकुशलता और सक्रियता बनाये रखने में मदद मिलेगी.

QR Code स्कैन कर दर्ज करनी होगी गश्ती

शहर के बैंकों, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर QR Code लगाये गये हैं. गश्ती के दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों को संबंधित स्थान पर पहुंचकर QR Code स्कैन करना अनिवार्य होगा. इससे उनकी मौके पर मौजूदगी और गश्ती की निगरानी की जा सकेगी.

पुराने अपराधियों का होगा वेरिफिकेशन

आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस, अवैध शराब, चेन और मोबाइल स्नैचिंग तथा ड्रग पेडलिंग जैसे मामलों में शामिल पुराने अपराधियों और संदिग्धों का सत्यापन कराया जायेगा. पुलिस को ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

छोटे हथियारों से फायरिंग प्रैक्टिस शुरू होगी

टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और सिपाहियों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य जवानों की हथियार संचालन क्षमता और आपात स्थिति में कार्रवाई की दक्षता बढ़ाना है.

थाना प्रभारी करेंगे रोजाना मॉनिटरिंग

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में टाइगर मोबाइल की ड्यूटी, समय और क्षेत्र का उचित बंटवारा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जवानों के काम की रोजाना समीक्षा करने को कहा गया है. पुलिस की कोशिश है कि गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाकर शहर में अपराध पर नियंत्रण किया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola