टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग

Published at :30 May 2014 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग

रांची: ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन, झारखंड छात्र संघ और टेट पास अभ्यर्थियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पीड़ा पत्र जारी किया. कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में जारी पत्र में राज्य में राजकीय, राजकीयकृत, उत्क्रमित हिन्दी एवं उर्दू मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ में कुछ वर्षो से हजारों शिक्षकों के […]

विज्ञापन

रांची: ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन, झारखंड छात्र संघ और टेट पास अभ्यर्थियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पीड़ा पत्र जारी किया. कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में जारी पत्र में राज्य में राजकीय, राजकीयकृत, उत्क्रमित हिन्दी एवं उर्दू मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ में कुछ वर्षो से हजारों शिक्षकों के पद रिक्त रहने पर नाराजगी जतायी गयी। शिक्षक पात्रता का रिजल्ट जारी होने के बाद नियुक्ति के लिए कक्षा छह से आठ में पद सृजन करने की मांग की गयी.

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री 15 दिनों के अन्दर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करायें अन्यथा सामूहिक आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर एस अली, नाजिया तबस्सुम, रंजीत उरांव, नसरीन परवीन, कौशिक महतो, किश्वर राणा, मो फुरकान, इमरान अंसारी, नौशाद आलम, अर्चना कुमारी, शाहिद परवेज, अंजलि कुमारी और अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola