कल रांची विवि आयेंगी विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने 21 कंपनियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 8:23 AM
विज्ञापन
रांची : 21 कंपनियां 12 जुलाई को रांची विवि परिसर पहुंच रही हैं. रांची विवि व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के संयुक्त तत्वावधान में तथा सोना युक्ति प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से रांची विवि प्लेसमेंट की तरफ से 12 जुलाई 2018 को जॉब फेयर लगाया जा रहा है. प्लेसमेंट को-अॉर्डिनेटर नेहा गुप्ता ने बताया […]
विज्ञापन
रांची : 21 कंपनियां 12 जुलाई को रांची विवि परिसर पहुंच रही हैं. रांची विवि व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के संयुक्त तत्वावधान में तथा सोना युक्ति प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से रांची विवि प्लेसमेंट की तरफ से 12 जुलाई 2018 को जॉब फेयर लगाया जा रहा है.
प्लेसमेंट को-अॉर्डिनेटर नेहा गुप्ता ने बताया कि यह जॉब फेयर विवि अंतर्गत आइएमएस व अप्लाइड साइंस भवन में लगाया जायेगा. इसमें झारखंड के किसी भी विवि से यूजी, पीजी, बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीएससी नर्सिंग आदि कोर्स के 2017 व 2018 के उत्तीर्ण विद्यार्थी भाग ले सकेंगे.
इस जॉब फेयर में 4203 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. फेयर में मुख्य रूप से अजीम प्रेमजी, रिलायंस कमर्शियल, अॉर्किड, मेडिका, गुलमोहर हॉस्पिटल, टेलीपरफॉरमेंस, इंडिया होम हेल्थ केयर, टेक महिंद्रा, गति केडब्ल्यूइ, बजाज कैपिटल, विक्के सर्विस, आइक्या ग्लोबल, रिलायंस कमर्शियल, टाटा मोटर्स, समस्ता माइक्रोफायनांस, माइरूट एसएनपी प्राइवेट लिमिटेड, कर्वे डिजिकनेक्ट आदि कंपनियां व संस्थान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










