अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी
Updated at : 10 Jul 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग की सेक्शन आॅफिसर राजकुमारी बानरा के साउथ रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-5 में सोमवार को दिनदहाड़े सुबह आठ से दिन के 12 बजे के बीच चोरी की घटना हुई. चोर 50 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये के गहने ले गये. इस […]
विज्ञापन
रांची : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग की सेक्शन आॅफिसर राजकुमारी बानरा के साउथ रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-5 में सोमवार को दिनदहाड़े सुबह आठ से दिन के 12 बजे के बीच चोरी की घटना हुई. चोर 50 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये के गहने ले गये.
इस संबंध में राजकुमारी बानरा ने चुटिया थाना मेंप्राथमिकी दर्ज करायी है. साउथ व नार्थ रेलवे कॉलाेनी को मिला कर एक महीने के अंदर यह पांचवी चोरी की घटना है़
बताया जाता है कि वह सुबह ड्यूटी के लिए गयी थी. उसी बीच रेलवे ट्रैक की ओर से दीवार तड़प कर चोर घर के पीछे पहुंचे और घर के पीछे लगे ग्रिल का ताला तोड़ कर अंदर घुसे.
अंदर घुसने के बाद चोर आलमारी का ताला खोल कर उसमें रखे नकद और गहने ले उड़े. आलमारी का चाबी वहीं रखा हुआ था, इसलिए चोरों को आलमारी का ताला तोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ी. चोरों ने कीमती सामान व नकद की तलाश मेें पूरे का घर का सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया़ जब राजकुमारी बानरा किसी काम से घर आयी, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने चुटिया पुलिस को फोन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




