कल रांची आयेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ करेंगे बैठक
Updated at : 10 Jul 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 जुलाई को रांची आयेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह सोमवार को रांची पहुंचे. उन्होंने पार्टी की ओर से की गयी तैयारियों का जायजा लिया. श्री शाह दिन के […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 जुलाई को रांची आयेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह सोमवार को रांची पहुंचे. उन्होंने पार्टी की ओर से की गयी तैयारियों का जायजा लिया.
श्री शाह दिन के लगभग 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. इसके बाद वे सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. साथ ही लोकसभा प्रभारियों व लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों में कोर कमेटी के सदस्य व प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे. प्रदेश कार्यालय में भोजन करने के बाद डिबडीह स्थित कॉर्निवाल में आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे.
यहां से वे कांके रोड स्थित मयूरी प्रेक्षागृह जायेंगे. यहां पर आइटी सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद वे स्टेट गेस्ट हाउस लौट जायेंगे. इनके ठहरने की व्यवस्था स्टेट गेस्ट हाउस में ही की गयी है. 12 जुलाई को श्री शाह पटना के लिए रवना होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री शाह पूर्व में प्रदेश नेतृत्व को सौंपे गये दायित्वों के बारे में जानकारी लेंगे. इसमें बूथ कमेटी का गठन, बूथों पर मोटरसाइकिल कार्यकर्ताओं की सूची, व्हाट्स एेप का इस्तेमाल करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी होगी. प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस संबंध में सारी सूची तैयार कर ली गयी है. इसमें बूथ कमेटी के सदस्यों का फोन नंबर अंकित है.
भाजपा सोशल मीडिया व आइटी सेल की बैठक
रांची : भाजपा रांची महानगर सोशल मीडिया एंड आइटी सेल की बैठक साेमवार को भाजपा के रातू रोड स्थित कार्यालय में हुई. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया.
बैठक में रांची महानगर में पड़ने वाले विभिन्न मंडलों के आइटी एंड सोशल संयोजकों ने भाग लिया. भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के युवा सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स मीट का फॉर्म भर रहे हैं.
बैठक में राजू सिंह, अरविंद सिंह, तुषार विजयवर्गीय, रोहित शारदा, किशोर मालवीय, सुजीत झा, संतोष अग्रवाल, सोनू मिश्रा, संजीत झा, मनोहर झा, जितेंद्र वर्णवाल, अनूप कुमार, साहित्य पवन, ऋषभ गक्खड़, रौनक अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.
2000 बाइक सवार भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे अगुवाई
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन को लेकर भाजयुमो स्वागत की तैयारी में जुट गया है. इसको लेकर सोमवार को रांची महानगर एवं ग्रामीण जिलों के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की गयी. इसमें अमित शाह के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय तक अमित शाह के काफिले के आगे 2000 मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता अगुवाई करेंगे. काफिले के आगे 50 बुलेट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कुर्ता-पाजामा एवं पगड़ी पहन कर चलेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलूस में ताशा पार्टी, नगाड़ा, छऊ नृत्य, सुनामी ताशा के बीच भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है. सभी मंडलों के बैठक के बाद 2000 मोटरसाइकिल की सूची तैयार की गयी है. युवा मोर्चा द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फूल वर्षा भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




